Balrampur News: धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा का भरोसा दिलाने सड़क पर उतरे एसपी, किया मार्च
बलरामपुर, नवम्बर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ बलरामपुर नगर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वीर विनय चौराहा, झारखंडी, पहलवारा, पीपल तिराहा, प्रमुख बाजारों और सर्राफा मार्केट में फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल की मौजूदगी से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। इस दौरान एसपी ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.