Balrampur News: धनतेरस-दीपावली को लेकर उतरौला में पुलिस का फ्लैग मार्च
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार की देर रात पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ उतरौला कस्बे में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पटेलनगर, सुभाषनगर, रफीनगर, प्रमुख बाजार और सराफा मार्केट सहित विभिन्न इलाकों में पुलिस टीम ने भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने स्थानीय व्यापारियों व आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने लोगों से धनतेरस व दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.