Balrampur News: द्वितीय और चतुर्थ बुधवार को लगेगा मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद
बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले में अब हर माह विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनके प्रभावी समाधान के लिए मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे बुधवार को महिलाओं की विशेष जनसुनवाई होगी। जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जनसुनवाई के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनके सहयोग के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व बाल कल्याण समिति की महिला सदस्य को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.