बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: तुलसीपुर, जीतेंद्र श्रीवास्तव। देवीपाटन धाम की नगरी तुलसीपुर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दो हिस्सों में बंटी हुई है। पुरानी बाजार को शुगर मिल के निकट स्थित 132 केवी तुलसीपुर आईपीडीएस उपकेंद्र से बिजली मिल रही है, जबकि नई बाजार क्षेत्र की आपूर्ति दूरस्थ विद्युत स्रोतों पर निर्भर है। इसके चलते नई बाजार के करीब 5400 उपभोक्ताओं को आए दिन बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी बाजार के लगभग चार हजार उपभोक्ताओं को 132 केवी उपकेंद्र से नियमित आपूर्ति मिलती है। वहीं नई बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित 33 केवी इटई मैदा से बिजली दी जाती है। वहां खराबी आने पर गौरा और फिर बलरामपुर से आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान ...