बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रही पानी की टंकी का निर्माण दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। जल निगम द्वारा शुरू कराई गई योजना से टेढ़ीप्रास, चिरौंजीपुर, डेरवा, डफालीपुरवा, रामगंज व बलिदानडीह सहित पांच हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल मिलना था। पाइपलाइन, बोरिंग और पंप हाउस का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन ओवरहेड टैंक अधूरा होने से योजना शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कागजों में संचालित परियोजना, लेकिन लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाया शुद्ध पेयजल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...