बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जन्म के बाद अपनों से बिछड़कर संरक्षण गृह में रह रहीं दो नवजात बच्चियों को आखिरकार उन्हें परिवार का सहारा मिल गया है। विकास भवन स्थित राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई में रह रही दोनों बच्चियों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए माता-पिता मिल गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की मौजूदगी में दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं, संस्था में रह रही तीन अन्य बच्चियां भी जल्द ही नए परिवार का हिस्सा बन सकती हैं। पहली बच्ची 22 दिसंबर 2025 को उतरौला क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से मिली थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उसे जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में भर्ती कराया था। चिकित्सकों से स्वस्थ घोषित होने के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर 26 दिसंबर 2025 को राजकीय विशे...