Balrampur News: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन घायल
बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्ष्मी नगर चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार गौड़ बढ़नी से बाइक से पचपेड़वा की ओर जा रहे थे। इसी बीच लक्ष्मी नगर चौराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में राकेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में लोगों ने उन्हें पचपेड़वा सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.