बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनपद की साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों के कुल 66,596 रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी आयुष गुप्त से टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर अधिक लाभ का लालच देकर 46,596 रुपये की ठगी कर ली गई थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क व बैंक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धनराशि को संबंधित खातों में होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से दो पीड़ितों के 66,596 रुपये लौटे इस कार्रवाई में ...