बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। स्थानीय कस्बे के प्रसिद्ध मोहनदास बाबा मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु व मेलार्थियों ने मेले का आनंद उठाया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। थाना निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, मंदिर कमेटी अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव, प्रबंधक गिरजा दयाल जायसवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नोनहरा थाना सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी जन...