बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर पावर हाउस के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर के कोयलाबास फीडर में बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अनंतराम मौर्या के घर के पास लगे 25 केवी के एकमात्र ट्रांसफार्मर से करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है। ट्रांसफार्मर लगने के दो दिन के भीतर ही वह जल गया। जिससे समस्या विकट हो गई है। बिजली गुल होने से नाराज उपभोक्ताओं ने एक्सईएन व एसडीओ को ज्ञापन देकर जल्द समाधान की मांग की है। साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर 24 अगस्त को तुलसीपुर पावर हाउस का घेराव किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ओवर लोड के कारण दो दिन में ही फुंक गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा लगाए गए इस 25 केवी ट्रांसफार्मर...