Balrampur News: दो दिनों से जल रहा बिजली का तार, चिंगारी से दहशत में मोहल्लेवासी
बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के बैरागी पुरवा स्थित पंकज किराना स्टोर वाली गली में बिजली के पोल पर लगा तार दो दिनों से जल रहा है। तार से लगातार निकल रही चिंगारी के कारण मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली पोल पर तार जलने से दिनभर चिंगारी निकलती रहती हैं। रात के अंधेरे में यह खतरा और बढ़ जाता है। गली से गुजरने वाले बच्चों, महिलाओं और राहगीरों को दुर्घटना का डर सता रहा है। आसपास के घरों और वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर भी खतरा मंडरा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या की जानकारी विद्युत विभाग को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.