Balrampur News: दोस्त को बस बैठाकर लौट रहे युवक की स्कार्पियो से भिड़ी कार, घायल
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। कलश चौराहे के पास रविवार को दोस्त को बस में बैठाकर लौट रहे एक युवक की कार सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरघटिया निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र मेवा लाल हरैय्या चौराहे के पास स्थित एक पॉलीक्लिनिक में काम करता है। रविवार को वह अपने दोस्त को कार से बलरामपुर चौराहे तक छोड़ने गया था। दोस्त को बस में बैठाने के बाद राकेश कार से वापस पॉलीक्लिनिक की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही स्कार्पियो से उसकी कार की जोरदार भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.