Balrampur News: देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों की समृद्धि प्राथमिकता: प्रदीप सिंह
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित पांच दिवसीय विराट किसान मेले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों की खुशहाली और उनकी आय बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही किसानों को जागरूक कर कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और उन्नत बनाने की आवश्यकता बताई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि अन्नदाता कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.