बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एक वीर जवान था, देश पर खुद को वार गया, भगत सिंह था वो, शेर की भांति दहाड़ गया... जैसे देशभक्ति गीतों व कविताओं से नगर पालिका परिषद परिसर गुलजार रहा। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' के नेतृत्व में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और वीर जवानों की शहादत पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीराम पांडेय, महंत बृजानंद जी महाराज और वरिष्ठ अधिवक्ता रामगोपाल पांडेय के स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद कवियों व कलाकारों ने एक के बाद एक देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। यह भी पढ़ें- हर एक ह्रदय में श्...