Balrampur News: देवरानी को मनाने निकली वृद्धा की बाइक से टकराकर मौत
बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार को दर्दनाक मोड़ ले लिया। घर के अंदर दो देवरानियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने व घर छोड़कर जा रही बहू को रोकने निकली बुजुर्ग महिला सड़क पर मोटरसाइकिल की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतका की बहू की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निरंजनपुर निवासी शहीदुननिशा पत्नी सद्दाम ने दर्ज कराई तहरीर में बताया कि घर में उनकी और देवरानी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद देवरानी ने अपने मायके पक्ष के भाई कलीम को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.