बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। स्थानीन थाने की पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म व फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक सात जुलाई को थाना ललिया क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम परसा करमैती निवासी राजेश यादव उर्फ ननकने ने उसे खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के दौरान उसकी फोटो खींच ली और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना ललिया में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के प...