बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलहा चरनगहिया गांव में शनिवार रात दुर्गा मंदिर के बाहर प्रोजक्टर पर धार्मिक फिल्म देख रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बहराइच रेफर किया गया, जिसमें से एक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों के उपचार के लिए 50-50 हजार रुपये की अहेतुक सहायता देने का ऐलान किया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दुर्गा मंदिर के बाहर ग्रामीणों को कार ने रौंदा, तीन की मौत देहात क्षेत्र के बेलहा चरनगहिया गांव मे...