बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में मंगलवार को श्री संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर, हनुमानगढ़ चौराहा पर सम्मान समारोह एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दुर्गा पूजा पंडालों की समितियों के पदाधिकारियों, पत्रकारों और यूट्यूबर क्रिएटर्स को अंगवस्त्र एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सभी पूजा समितियों ने अनुशासन, समर्पण और आपसी सहयोग के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाया। इसके लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में इस वर्ष पूजा आयोजन के दौरान सामने आई व्यवस्थागत कमियों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुहर्रम कमेटी ने पुलिस-प्रशासन और पूजा समितियों को किया ...