Balrampur News: दुकान पर युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी; दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद बाग में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी गई तहरीर में गोविंद बाग निवासी विनीता पांडे पत्नी भानू पांडे ने बताया कि 20 जुलाई की शाम करीब सात बजे उनके पति भानू पांडे मोहल्ले में स्थित शमीम की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मोनू और उसका भाई वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए भानू पांडे की पिटाई शुरू कर दी।
पीड़िता के आरोप पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में उनके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.