Balrampur News: दीपावली पर पटाखा गोदाम का निरीक्षण में सुरक्षा मानकों की हुई जांच
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को कोतवाली उतरौला क्षेत्र में संचालित पटाखा गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा इंतजामों और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में हुए निरीक्षण के दौरान सीओ ने पटाखा विक्रेता के लाइसेंस, अग्निशमन उपकरणों, पानी की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि दुकान पर पानी से भरी पर्याप्त बाल्टियां, बालू और चालू हालत में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें, जिससे किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.