बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आगामी दिसंबर माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय व अटल बिहारी बाजपेयी स्वशासी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम से समय मांगा है। शनिवार देर शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी। साथ ही निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्थाओं के लोगों को समय से कार्यों को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। जिले में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने शनिवार देर शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की। सूत्रों से मि...