Balrampur News: दहेज में कार नहीं मिलने पर की थी पत्नी की गला दबाकर हत्या
बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली की पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुख्य आरोपी ने दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार ग्राम मधपुर निवासी आस मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन का विवाह 11 जून 2019 को ग्राम बल्दीडीह रघवापुर निवासी अफसर से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। सात जुलाई को सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर शव घर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.