Balrampur News: दहेज के विवाद में ससुर और सास को लाठी-डंडों से पीटा
बलरामपुर, नवम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के भौरिया दुधरा गांव में दहेज विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। बेटी को ससुराल में न रखने की बात पूछने पर चार लोगों ने इस्लाम अली और उनकी पत्नी साबिरा को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्लाम अली निवासी भौरिया दुधरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी पुत्री जैनब का निकाह नफीसा के कहने पर उसकी बहन हफीजा के बेटे सायबान निवासी गोकुलगंज थाना रेहरा बाजार के साथ किया था। आरोप है कि कुछ समय बाद दामाद ने उनकी बेटी को साथ रखने से मना कर दिया और दहेज सहित अन्य आरोप लगाकर उसे मायके भेज दिया। तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.