Balrampur News: दस किलोमीटर सड़क जर्जर, 20 हजार आबादी परेशान
बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: सादुल्लाह नगर। सादुल्लाह नगर-गेंडास बुजुर्ग मार्ग के भूसी चौराहे से सुकनी बाजार, लालपुर नौडिहवा, अचलपुर घाट, रानीपुर, सलेमपुर, पतिजिया, फिरोजपुर, मददौभीख और तेंदुआ भानपुर को जोड़ने वाली करीब दस किलोमीटर सड़क जर्जर है। इससे लगभग 20 हजार की आबादी प्रभावित है। शिव कुमार वर्मा, रमेश चंद्र उपाध्याय, अनिल, महेश और मोहम्मद नईम समेत ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढों और बिखरे बोल्डर के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। विद्यार्थी और मरीज सबसे अधिक परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.