Balrampur News: दशहरे पर 24 घंटे मिलेगी बिजली-पानी की सप्लाई, अस्पतालों में इमरजेंसी की सुविधा
बलरामपुर, अक्टूबर 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व दशहरा पर्व को लेकर बलरामपुर शहर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों त्योहार के दौरान लोगों को बिजली-पानी की किल्लत से न जूझना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दूसरी ओर, दशहरा मेला व मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर में भीड़ व जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। ऐसे में शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भी निर्धारित मार्गों का पालन करना होगा। दशहरा पर बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी की है। अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.