Balrampur News: दशहरे पर घर जाने की होड़, बसों-ट्रेनों में भारी भीड़
बलरामपुर, अक्टूबर 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दशहरे पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। बस स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को सफर के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। रोडवेज बसों में सीट पाने के लिए मारामारी है तो ट्रेनों में भी यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद त्योहार पर अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया गया। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलाई गई। ऐसे में घर पहुंचने की जल्दी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। भीड़ के कारण यात्रियों को न सिर्फ सफर में दिक्कत हो रही है, बल्कि वैकल्पिक साधनों से यात्रा करने पर अधिक किराया भी खर्च करना पड़ रहा है।
दशहरे पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी दशहरे की छुट्टी में दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.