बलरामपुर, अगस्त 20 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय बैरागी कॉलोनी में दवा व्यवसायी एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल के साथ कथित तौर पर लूट के प्रयास व धमकी का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित दवा व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। शिवकुमार शुक्ल ने बताया कि वह कलश चौराहा स्थित अपनी दुकान से करीब 200 मीटर दूर बैरागी कॉलोनी स्थित आवास जा रहे थे। उनके पास दवा बिक्री की करीब ढाई लाख रुपये की तगादा राशि थी। आरोप है कि प्रेमचंद सोनी के आवास के पास छह-सात युवक रास्ता रोककर खड़े थे। रास्ता छोड़ने के लिए कहने पर युवक गाली-गलौज करते हुए उग्र हो गए। इसी दौरान एक युवक उनके पास आ गया। उन्होंने कैश बैग संभालते हुए शोर मचाया...