Balrampur News: थाने में पूछताछ को बुलाए गए युवक की मौत, पुलिसिया भूमिका पर उठे सवाल
बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए सेखुईनियां कलॉ निवासी ट्रक मालिक 48 वर्षीय रंजीत सैनी उर्फ छोटे की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं तुलसीपुर थाने की पुलिस का कहना है कि युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया था। मौत के बाद शव को रात करीब एक बजे पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया गया। वहीं एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट पर थाने के दो सिपाही रत्नेश कुमार और देवाशीष मिश्रा को लापरवाही बरतने के आरोप निलंबित कर दिया है। मृतक के पुत्र अमर सैनी ने बताया कि पुलिस ने 20 अक्टूबर मंगलवार को उनके पिता को एक मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पूछताछ के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.