Balrampur News: थाना समाधान दिवस में डीएम व एएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार और सादुल्लाहनगर थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचने, शिकायतों का निष्पक्ष जांच के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेहरा बाजार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान डीएम और एएसपी ने एक-एक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी शिकायत को हल्के में कदापि न लिया जाए। यह भी पढ़ें- Balrampur Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.