Balrampur News: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के दिए गए निर्देश
बलरामपुर, अक्टूबर 17 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। थाना तुलसीपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित हल्का व चौकी प्रभारी, बीट मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने को कहा। उन्होंने बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और सूचनातंत्र मजबूत करने पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, स्थानीय गतिविधियों पर नजर रखने और महत्वपूर्ण सूचनाएं सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.