Balrampur News: त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। धनतेरस व दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन व आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता परखी। इस दौरान बलवा और शस्त्र मॉक ड्रिल कराकर पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। एसपी ने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को फिट रखने के लिए दौड़ कराई। इसके बाद टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन व एकरूपता का अभ्यास कराया गया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर बलवा और दंगा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर मॉक ड्रिल कराई गई। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.