Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक ने गलत साइड से मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत
बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। घर के लिए सब्जी लेने निकले जोगिन्द्र गुप्त को क्या पता था कि रविवार की रात उनका घर लौटना आखिरी सफर साबित होगा। सेखुईकला तिराहे से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी जोगिन्द्र की फुलवरिया बाईपास रोड पर नरकटिया गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जोगिन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना उसके मोबाइल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिजनों को दी। फोन आते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने जोगिन्द्र का शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बगही निवासी शेषराम गुप्त ने बलरामपुर देहात थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा जोगिन्द्र गुप्त रविवार रात करीब आठ बजे सेखुईकला तिराहे से सब्जी खरीदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.