Balrampur News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल डॉक्टर
बलरामपुर, अगस्त 20 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के कलश चौराहे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने डॉक्टरों की कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार दोनों डॉक्टर बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में डॉ. सुहैल और डॉ. शीश हसन सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों डॉक्टरों को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी। क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.