Balrampur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, लखनऊ में भर्ती
बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला-गोण्डा मार्ग पर सहियापुर पुल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने व दोनों हाथ टूटने के कारण युवक को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया, जहां वह एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। मामले में घायल के पिता की तहरीर पर कोतवाली उतरौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बाजार बाग निवासी महबूब अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनका पुत्र मोहम्मद अनस (19) दो जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से उतरौला से गोण्डा की ओर जा रहा था। सहियापुर पुल के पास सामने से आ रही कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से ओवरटेक करते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.