बलरामपुर, अगस्त 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़ी तीन वर्षीय बच्ची को अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौधरीडीह निवासी चांद बाबू पुत्र मंसूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब छह बजे उनकी तीन वर्षीय बेटी आईफा घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान पश्चिम दिशा से तेज रफ्तार में आ रही नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। कार को अमन सिंह निवासी भवानियापुर लखनीपुर थाना हर्रैया चला रहा था। हादसे के बाद परिजन घायल बच्ची को तत्काल इलाज के...