बलरामपुर, सितम्बर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कई दिनों से हो रही तेज बारिश और आंधी के चलते रविवार सुबह टेढ़ी बाजार में एक जर्जर मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान के आसपास उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जानकारी लेने के साथ मकान मालिक को भी घटना से अवगत कराया। मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी रघु चौहान ने अपना मकान कई वर्ष पहले बेच दिया था। मकान को दूसरे मोहल्ले में रहने वाले पवन नाम के व्यक्ति ने खरीदा है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बारिश में भरभराकर गिरा विधवा का मकान, मलबे में दबा सामान, बेटी घायल बताया गया कि मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और मकान मालिक यहां नहीं रहते हैं। रविवार सुबह अच...