Balrampur News: तेंदुए से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। विकास खंड गैसड़ी की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में तेंदुए की आवाजाही की सूचना पर वन विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक किया। तुलसीपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के उपाय बताने के साथ उन्हें सतर्क रहने की अपील की गई। वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत ने बताया कि जंगल से सटे गांवों में तेंदुआ भोजन की तलाश में अक्सर पहुंच जाता है। ऐसे में शाम ढलने के बाद अकेले खेत या जंगल की ओर जाने से बचें। बच्चों को अकेला बाहर न भेजें और घर के आसपास झाड़ियों की नियमित सफाई रखें। मवेशियों को शाम से पहले सुरक्षित बाड़े में बांधने तथा रात में टॉर्च का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीण अफवाह न फैलाएं और न ही उसे घेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.