बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में मानव व वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी व जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। तेंदुए समेत अन्य हिंसक वन्यजीवों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए वनकर्मी जंगल के आसपास के रास्तों व नदी-नालों के किनारे नियमित पैदल ट्रैकिंग कर रहे हैं। विभागीय टीम की तरफ से ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के उपाय बताने के साथ ही सोहेलवा जंगल में प्रवेश नहीं करने की अपील की जा रही है। भांभर रेंज की टीमों ने रविवार को सुबह छह से नौ बजे तक रेहरा से कंचनपुर व बेलभरिया से विशुनपुर तक करीब चार से पांच किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग की। इस दौरान वन्यजीवों के पगमार्क तलाशे गए। रेहरा, बंगवां, कंचनपुर, बेलभरिया, परसरामपुर और विशुनपुर गांवों में गोष्ठियां आयोजित कर ग्रामी...