बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में सोमवार भोर आबादी के बीच पहुंचे तेंदुए ने घर के सामने बंधी बछिया पर हमला कर दिया। बछिया के चीखने और परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे मौके पर छोड़कर भाग गया। हमले में बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार आबादी के आसपास तेंदुए की मौजूदगी और पालतू पशुओं पर हो रहे हमलों से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...