बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के धामाचौरी के मजरे छेदीपुरवा गांव में रविवार रात तेंदुए ने घर के सामने बंधी दरोगा खान की बकरी को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए को बकरी ले जाते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिस पर वह पास की झाड़ियों में जाकर छिप गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक हल्ला मचाकर तेंदुए को वहां से खदेड़ा। प्रधान प्रतिनिधि पटवारी यादव ने बताया कि घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग तेंदुए की मौजूदगी के कारण अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीण बुधराम, श्यामसुंदर, टिकोरी, तिलकराम और साधू ने बताया कि एक दिन पहले भी तेंदुआ गन्ने के खेत में दिखाई दिया था। धामाचौरी, लम्मुइया, गनेशपुर और फटवा सहित आसपास के गांवों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से दहशत बनी हुई है। बनकटवा रेंज के क्...