Balrampur News: तेंदुए ने दो मेमने और कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। तराई क्षेत्र के गांवों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत सेहरीवा खैरहनिया में शुक्रवार रात तेंदुए ने भेड़-बकरी के दो मेमनों और एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने काफी देर तक तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्राम पंचायत खैरहनिया के प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात संगम ने छप्पर के नीचे भेड़ बांध रखी थी और वह वहीं पास में सो रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ झपट्टा मारकर भेड़ के मेमने को अपने जबड़े में जकड़कर घसीट ले गया। इसके बाद वह आज्ञाराम के घर के पास से बकरी का मेमना भी उठा ले गया। वहीं कृष्ण सिंह के पालतू कुत्ते को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.