बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनवरिया कला के मजरे देवीसायडीह, भोलाडीह, नये नगरडीह और प्रतापपुर सहित आसपास के गांवों में तेंदुए की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पिछले तीन दिनों से तेंदुआ गांवों में घुसकर मवेशियों पर हमला कर रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण विजय कुमार चौहान ने बताया कि बीते शुक्रवार रात से तेंदुए ने कई मवेशियों पर हमला कर घायल किया था। भोलाडीह निवासी रोहन और देवीसायडीह के चैतू चौहान के बछड़ों को भी घायल कर दिया, जबकि मिथिलेश और चैतू चौहान के दो कुत्तों को मारकर उठा ले गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग वहीं नये नगरडीह निवासी बाली की एक बकरी भी तेंदुआ उठा ले गया। ग्रा...