Balrampur News: तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, खेत जने से कतरा रहे लोग
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। बरहवा रेंज क्षेत्र के महदईया गांव के दक्षिणी छोर पर रविवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। गांव निवासी मिंटू सिंह ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब छह बजे खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजकीय नलकूप के पास चंदवा की झाड़ियों से एक तेंदुआ निकलता दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर वह घबरा गए और गांव की ओर शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। हल्ला गोहार सुन मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख व शोर सुनकर तेंदुआ पास के बाग की ओर भाग गया। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ दिखाई देता रहता है। तेंदुआ अक्सर निराश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.