Balrampur News: तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र का कार्यभार संभालेंगे शशिकांत
बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विभाग ने अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। चीनी मिल के निकट स्थित तुलसीपुर 33/11 केवी आईपीडीएस विद्युत उपकेंद्र का कार्यभार अब अवर अभियंता शशिकांत संभालेंगे। उनका स्थानांतरण पयागपुर से तुलसीपुर किया गया है। तुलसीपुर आईपीडीएस उपकेंद्र से देवीपाटन, पुरानी बाजार समेत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। फाल्ट, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर और आपूर्ति से जुड़ी अन्य तकनीकी समस्याओं के लिए उपभोक्ता अब अवर अभियंता शशिकांत से संपर्क कर सकेंगे। वहीं विभागीय फेरबदल के तहत नई बाजार विद्युत उपकेंद्र का कार्यभार पूर्व की तरह अवर अभियंता धर्मात्मा गौड़ के पास ही रहेगा। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.