बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की महत्वाकांक्षी बारात घर निर्माण योजना को शासन स्तर से बड़ा झटका लगा है। नगर के मध्य स्थित जर्जर दीनदयाल सभागार परिसर में आधुनिक व सर्वसुविधायुक्त बारात घर निर्माण का प्रस्ताव तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया है। शासन की जांच में पाया गया कि प्रस्तावित स्थल पर उपलब्ध भूमि निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, जिसके चलते परियोजना को मंजूरी नहीं मिल सकी। अब वैकल्पिक जमीन पर नए प्रस्ताव की तैयारी हो रही है। शासन की रिपोर्ट के अनुसार दीनदयाल सभागार परिसर में उपलब्ध भूमि आधुनिक बारात घर निर्माण कराने के लिए आवश्यक क्षेत्रफल से काफी कम है। पर्याप्त स्थान न होने के कारण इस स्थल को परियोजना के लिए अनुपयुक्त माना और प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया गया। नगर पंचायत की यह...