बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नगर के कलश चौराहा क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं को तीन दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया की बीते गुरुवार से फुंका ट्रांसफार्मर शनिवार तक नहीं बदला जा सका, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा है। लोगों ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर अब बलरामपुर से लाए जाने की बात विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने बताया कि गुरुवार को ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली न होने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में अंधेरे के चलते जहरीले कीड़े-मकोड़े और सांप-बिच्छुओं का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में इसक...