बलरामपुर, सितम्बर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तीन दिनों तक हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने जिले की विद्युत व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। आंधी के झोंकों में जगह-जगह बिजली के पोल धराशायी हो गए हैं, जबकि कई ट्रांसफॉर्मर डबल पोल से नीचे गिर गए। 33/11 केवी की विद्युत लाइनें भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गईं। प्रारंभिक आकलन में विद्युत विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मौसम अब साफ होने के बाद विभाग ने पूरी ताकत विद्युत आपूर्ति बहाल करने में झोंक दी है। सभी टीमें मैदान में उतार दी गई हैं। बलरामपुर शहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि अब चार नगर निकायों और जिले की 793 ग्राम पंचायतों में व्यवस्था सामान्य करने का अभियान चल रहा है। यह भी पढ़ें- Badaun News: विद्युत निगम को नुकसान, 287 खंभे धराशायी ...