Balrampur News: तिरंगे की छांव में फुलवरिया बाईपास का कायाकल्प,'पढ़ती बेटी' की प्रतिमा से मिला बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
बलरामपुर, अगस्त 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर फुलवरिया बाईपास चौराहे की तस्वीर बदल गई। अब यह चौराहा सिर्फ आवागमन का प्रमुख केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण का संदेश देने वाला आकर्षक स्थल भी बन गया है। शनिवार को चौराहे के कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी दौरान 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की थीम पर स्थापित पढ़ती बेटी की प्रतीकात्मक प्रतिमा का अनावरण भी हुआ। विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चौराहे पर लहराता विशाल तिरंगा और आकर्षक प्रतिमा लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही。पढ़ती बेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.