Balrampur News: ताले तोड़कर लाखों के गहने ले उड़े चोर
बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के कटरा गांव में चोरों ने घर के बाहर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। वारदात के दौरान परिवार मकान की छत पर सो रहा था। सुबह नीचे आने पर ताले टूटे और सामान बिखरा मिला तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटरा गांव निवासी सत्य प्रकाश वर्मा पुत्र राम सूरत वर्मा के मुताबिक 14 अगस्त की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद मकान की छत पर सोने चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोर ने घर के भीतर रखे बक्से और अलमारी के ताले भी तोड़ डाले। पीड़ित के अनुसार चोर बक्से व अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और सिक्के चोरी कर ले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.