बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के लाल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के बगल में संचालित महिला की छोटी दुकान को बुधवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़कर दुकान में रखा पान, गुटखा समेत करीब पांच से छह हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मीना पत्नी मनोहर लाल ने बताया कि उनके पति लंबे समय से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में छोटी दुकान ही परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा है। कहा कि इससे पहले भी दुकान में चोरी का प्रयास हो चुका है। अब दोबारा चोरी होने से उसके सामने आर्थिक तंगी खड़ी हो गई है। पीड़िता ने पुलिस से चोरों की पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी कराने की गुहार लगाई है। इस ...